Advertisment

राजीव गांधी जयंती से पूर्व महिला कांग्रेस ने शुरू किया नारी स्वास्थ्य संकल्प प्रियदर्शिनी उड़ान अभियान

रांची में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में नारी स्वास्थ्य संकल्प प्रियदर्शिनी उड़ान कार्यक्रम लॉन्च किया गया। इस अभियान के तहत राज्यभर की महिलाओं और बच्चियों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए जाएंगे

author-image
MANISH JHA
Untitled design_20250818_185521_0000
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची (वाईबीएन डेस्क): झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में रांची स्थित कांग्रेस भवन में नारी स्वास्थ्य संकल्प प्रियदर्शिनी उड़ान कार्यक्रम (सेनेटरी नैपकिन वितरण) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के पूर्व आयोजित किया गया।

 लॉन्चिंग कार्यक्रम और बैठक

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन रविंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, अशोक चौधरी, आभा सिन्हा, आलोक दूबे, किशोर नाथ शाहदेव, अभिलाष साहु और केदार पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे। लॉन्चिंग के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी आहूत की गई जिसमें जिला से मंडल तक की कमिटियों की समीक्षा, मेंबरशिप रिपोर्ट और जनवरी से जुलाई तक हुए कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। 

महिलाओं के स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर फोकस

 बैठक के दौरान सभी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों को 100-100 पैकेट सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए ताकि झारखंड की महिलाएं स्वच्छ और कपड़ा मुक्त रह सकें। महिला कांग्रेस ने घोषणा की कि वह हर साल एक लाख बेटियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उठाएगी। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफ्त सिलाई मशीन और प्रशिक्षण देने की योजना भी जारी रहेगी, जिससे उन्हें काम और कमाई दोनों का अवसर मिलेगा। 

20 अगस्त को होगा व्यापक वितरण

महिला कांग्रेस की ओर से बताया गया कि 20 अगस्त को राजीव गांधी जयंती पर सभी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गरीब महिलाओं और बच्चियों के बीच सेनेटरी नैपकिन वितरित करेंगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों से राहत दिलाना है।

Advertisment

अन्य निर्णय

बैठक में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। महिला कांग्रेस ने तय किया कि झारखंड की महिलाएं बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अलका लांबा के नेतृत्व में चल रही इस मुहिम में शामिल होंगी और घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। 

उपस्थित महिलाएं

इस अवसर पर पुनिता चौधरी, पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, जोसिमा खाखा, अनिता सिन्हा, मीनू सिंह, नीतू देवी, मेरी तिर्की, छवी बागची, पुर्णिमा धर, अजन्ता सामद, नालिनी सिन्हा, मारथा हांसदा, शिल्पी चटर्जी, सुन्दरी तिर्की, रजनी बंसल, मंजू जोशी समेत दर्जनों महिला कांग्रेस नेत्रियां मौजूद थीं।

Jharkhand Congress Rajiv Gandhi
Advertisment
Advertisment