Advertisment

झारखंड विधानसभा में हंगामा: 130वां संविधान संशोधन, रिम्स-2 और सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर टकराव

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र लगातार हंगामे से प्रभावित हो रहा है। सत्ता पक्ष 130वें संविधान संशोधन को रद्द करने की मांग कर रहा है, जबकि विपक्ष रिम्स-2 और सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मुद्दे पर आक्रामक है। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन हंगामे के कारण कार्यवाह

author-image
MANISH JHA
1756109533970

रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को जैसे ही 12.30 बजे कार्यवाही शुरू हुई, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही वेल में उतर आए। सत्ता पक्ष 130वें संविधान संशोधन को रद्द करने की मांग पर अड़ा रहा। सत्ता पक्ष का कहना था कि यह संशोधन राज्यों की स्वायत्तता को कमजोर करता है और झारखंड की पहचान को प्रभावित करेगा। वहीं विपक्षी दलों ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 जमीन अधिग्रहण विवाद को लेकर सरकार पर हमला बोला। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सूर्या हांसदा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, लेकिन सरकार तथ्यों को छिपा रही है। साथ ही, रिम्स-2 निर्माण के लिए किसानों की जमीन जबरन ली जा रही है।

पोस्टर फाड़कर जताया विरोध

विपक्षी विधायकों ने सदन के भीतर पोस्टर फाड़कर फेंक दिए और जोरदार नारेबाजी की। इस बीच महालेखा परीक्षक (AG) की रिपोर्ट पेश की गई, लेकिन शोरगुल के कारण उस पर चर्चा संभव नहीं हो सकी। 

लगातार बाधित कार्यवाही

स्थिति बिगड़ने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी। गौरतलब है कि सोमवार को भी सदन की कार्यवाही इसी तरह बाधित हुई थी। लगातार हंगामे से कई अहम विषयों पर चर्चा अधर में लटकी हुई है।

monsoon session Jharkhand Protest Congress bjp
Advertisment
Advertisment