/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/26/img_20250826_113312-2025-08-26-11-35-54.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड विधानसभा का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट सत्ता पक्ष ने सदन की सीढ़ियों पर किया प्रदर्शन रांची : झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे के साथ शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष के विधायक सदन की सीढ़ियों पर जमा हुए और SIR के खिलाफ नारेबाजी की। विधायकों का कहना था कि केंद्र सरकार संविधान से मिले अधिकारों को छीनना चाहती है।
विपक्ष ने गोड्डा एनकाउंटर और वोटिंग अधिकार का मुद्दा उठाया
वहीं, विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर पलटवार करते हुए गोड्डा एनकाउंटर का मुद्दा सदन में उठाया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि SIR केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लागू होगा। विपक्ष का आरोप है कि इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष जनता को गुमराह कर रहा है।
कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव का हमला
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित, गरीब और पिछड़े वर्ग के वोटिंग अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।
महज तीन मिनट में स्थगित हुई कार्यवाही
हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से सदन की कार्यवाही जारी रखने की अपील की। लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी मांगों पर अड़े रहे। लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही महज तीन मिनट में सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।