Advertisment

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, 11 सितंबर को प्रखंडों में होगा प्रदर्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सूर्या हांसदा की हत्या और नगड़ी भूमि विवाद को लेकर हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है और आदिवासी रैयतों की जमीन जबरन ले रही है। भाजपा 11 सितंबर को पूरे

author-image
MANISH JHA
1757248717361
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की नृशंस हत्या और नगड़ी के रैयतों से रिम्स-2 के नाम पर जमीन छीने जाने को लेकर भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। 

सूर्या हांसदा की हत्या को बताया सुनियोजित

मरांडी ने कहा कि पुलिस जिस घटना को एनकाउंटर बता रही है, वह दरअसल सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूर्या हांसदा अवैध कोयला और पत्थर तस्करी के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे, जिसके चलते खनन माफियाओं और उनके संरक्षकों की आंखों की किरकिरी बन गए थे। मरांडी ने कहा कि सूर्या हांसदा ने गरीब बच्चों के शिक्षा और भोजन की व्यवस्था की थी। उनके शरीर पर यातना के निशान यह साबित करते हैं कि उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर के बाद गोली मारी गई। 

नगड़ी भूमि विवाद पर हमला

 नगड़ी की जमीन को लेकर मरांडी ने कहा कि 1955-56 में किसानों को जमीन नहीं लेने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद वर्षों तक रैयतों के नाम रसीद कटती रही। लेकिन अब हेमंत सरकार रैयतों से जमीन छीनकर रिम्स-2 बनाने पर अड़ी हुई है। हाल ही में रैयतों ने हल चलाकर सरकार को चुनौती दी है।

11 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन

मरांडी ने कहा कि भाजपा 11 सितंबर को राज्य के सभी 216 प्रखंडों में प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि "अबुआ सरकार" आदिवासियों की हत्या भी कर रही है और जमीन भी छीन रही है। भाजपा इन मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

Babulal Marandi bjp Jharkhand
Advertisment
Advertisment