Advertisment

देवघर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, संथाल में संगठन सुदृढ़ करने पर जोर

कांग्रेस प्रभारी के. राजू देवघर पहुंचे और संथाल क्षेत्र के जिलों का दौरा कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की बात कही और पीएम मोदी पर मणिपुर दौरे को लेकर हमला बोला

author-image
MANISH JHA
IMG_20250915_170000

देवघर, रांची वाईबीएन डेस्क :  wकांग्रेस संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य मीडिया से बातचीत में के. राजू ने कहा कि कांग्रेस झारखंड की सभी सीटों पर मजबूती से लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करना और कार्यकर्ताओं को संगठित करना है।

संथाल के जिलों का करेंगे दौरा

प्रभारी ने बताया कि वे संथाल क्षेत्र के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे और संगठन की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ग्रामीण इलाकों में जाकर बूथ स्तर की बैठकें करेंगे। देवघर के बाद उनका दौरा पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और गोड्डा तक जारी रहेगा। 

बूथ लेवल पर जोर

राजू ने कहा कि एसआईआर के खतरे को देखते हुए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर प्रशिक्षित और सक्रिय एजेंट होने से ही चुनावी मैदान में पार्टी मजबूत प्रदर्शन कर सकेगी। 

पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया मणिपुर दौरे पर टिप्पणी करते हुए राजू ने कहा कि पीएम को वहां जाने में दो साल लग गए, जबकि जब मणिपुर संकट में था तब राहुल गांधी तुरंत जनता के बीच पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और प्रधानमंत्री केवल अपनी जरूरत पड़ने पर जनता तक जाते हैं, जबकि कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों और जरूरतों के लिए संघर्ष करती रही है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

Advertisment

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, उपाध्यक्ष अजय दुबे, जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश, मुन्नम संजय, दिनेश मंडल समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। 

Congress Jharkhand
Advertisment
Advertisment