Advertisment

करमा पर्व पर महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा, रांची जिले की 3.78 लाख महिलाओं को मिली सम्मान राशि

करमा पर्व पर राज्य सरकार ने रांची जिले की 3.78 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत अगस्त माह की सम्मान राशि दी। महिलाओं के खातों में 94.66 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए।

author-image
MANISH JHA
1756870646065

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : करमा पर्व के अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को अगस्त माह की सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसके तहत महिलाओं के बैंक खातों में 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये का आधार आधारित भुगतान किया गया।

हर महिला को मिलते हैं 2500 रुपये

इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर सम्मानजनक जीवन जी सकें। प्रखंडवार लाभुकों की संख्या रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभुक महिलाओं की संख्या इस प्रकार रही– अनगड़ा : 16,687 बेड़ो : 20,672 बुंडू : 8,521 चान्हो : 19,772 कांके : 31,487 मांडर : 23,234 नगड़ी : 17,374 नामकुम : 17,524 ओरमांझी : 18,270 रातू : 18,630 सिल्ली : 21,234 सोनाहातू : 12,932 तमाड़ : 18,486 इसके अलावा रांची शहरी क्षेत्र और नगर पंचायतों की हजारों महिलाएं भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। 

महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार

 जिला दंडाधिकारी सह रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि करमा पर्व पर दी गई यह सम्मान राशि महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगी। उन्होंने बताया कि लाभुकों के खातों में राशि समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

Jharkhand Hemant Soren on Maiya Samman Yojana Kalpana Soren Speech
Advertisment
Advertisment