/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/15/untitled-design_20250815_125330_0000-2025-08-15-12-53-55.png)
रांची वाईबीएन डेस्क : लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
छात्रों, खिलाड़ियों और आंदोलनकारियों का सम्मान
कार्यक्रम में जिले के शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कराटे खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। साथ ही, झारखंड आंदोलनकारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
देश की आजादी और संविधान पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों की गुलामी और संघर्ष के बाद मिली आजादी अकल्पनीय है। स्वतंत्रता के बाद जनता को एकजुट कर देश को विकास के पथ पर ले जाना आसान नहीं था, लेकिन देश के महापुरुषों ने संविधान के माध्यम से जनता को मौलिक अधिकार दिए और राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया।वीर शहीद की गाथा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उनके कारण हमें आज़ादी मिली है, हमें उनका सम्मान हमेशा करता रहना चाहिए, दुसरो को भी सम्मान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए