Advertisment

रांची सहित झारखंड की महिलाएं असुरक्षित : भाजपा ने हेमंत सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने नारी रिपोर्ट 2025 का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड, विशेषकर राजधानी रांची की महिलाएं सबसे असुरक्षित हैं। उन्होंने हेमंत सरकार पर 8000 बलात्कार के मामलों और महिला आयोग के छह साल से खाली रहने का आरोप लगाया। भाजपा ने सरकार को

author-image
MANISH JHA
1757213922281
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, वाईबीएन डेस्क : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राष्ट्रीय महिला आयोग की नारी रिपोर्ट 2025 का हवाला देते हुए झारखंड सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकामी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हैं और सरकार पूरी तरह संवेदनहीन साबित हुई है। 

रांची की महिलाएं सबसे असुरक्षित

 प्रतुल शाहदेव ने कहा कि देश के 31 शहरों में हुए सर्वे के मुताबिक रांची की महिलाएं सबसे असुरक्षित मानी गई हैं। राजधानी की 27% महिलाएं छेड़खानी के कारण अपना घर बदलने को मजबूर होती हैं। वहीं 9% महिलाएं अपराध को रिपोर्ट ही नहीं करतीं और 85% महिलाएं प्रशासन पर भरोसा नहीं करतीं।

हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत सरकार के दोनों कार्यकाल में अब तक 8000 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं। सरकार का रिकॉर्ड बलात्कारियों को सजा दिलाने में बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि राज्य की आदिवासी बालिकाएं लगातार ट्रैफिकिंग की चपेट में आ रही हैं लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है।

छह साल से खाली है महिला आयोग

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार पिछले छह वर्षों से राज्य महिला आयोग का गठन तक नहीं कर पाई। यह सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जो सरकार महिला आयोग जैसी संवैधानिक संस्था तक नहीं बना सकी, उससे महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी है।

भाजपा का तीखा हमला

Advertisment

भाजपा ने साफ कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह विफल रही है। प्रतुल शाहदेव के अनुसार, नारी रिपोर्ट 2025 ने सरकार की पोल खोल दी है और अब महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनने वाला है।

bjp Jharkhand
Advertisment
Advertisment