Advertisment

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी चंदन सिन्हा ने सुरक्षा व संचालन व्यवस्था के निर्देश दिए। विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेंगी।

author-image
MANISH JHA
Untitled design_20250813_161046_0000

रांची वाईबीएन डेस्क : स्वतंत्रता दिवस 2025 के मुख्य समारोह की तैयारी के तहत मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुआ। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की अगुवाई में हुई इस रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया।

परेड की सलामी और दिशा-निर्देश 

उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और सभी परेड पार्टियों को आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा, समयबद्ध संचालन और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

संयुक्त ब्रीफिंग और सुरक्षा व्यवस्था

रिहर्सल के बाद आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग में आईजी रांची मनोज कौशिक, उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने आदेशों के मुख्य बिंदु समझाए। अधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पहुंचने और दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी चंदन सिन्हा ने विशेष रूप से सुरक्षा जांच पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी अवांछित व्यक्ति या सामग्री समारोह स्थल में प्रवेश न करे।

   परेड में शामिल दल

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, झारखंड जगुआर, जैप-1, जैप-2, जैप-10, रांची पुलिस (महिला व पुरुष), होमगार्ड, एनसीसी (ब्वॉयज व गर्ल्स) और बिहार पुलिस की टुकड़ियां शामिल होंगी। परेड का प्रथम समादेशन सहायक पुलिस अधीक्षक श्रुति (भा.पु.से.) और द्वितीय समादेशन परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक दुसरुवान सिंह करेंगे।

Jharkhand DC
Advertisment
Advertisment