/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/20250819_205203_0000-2025-08-19-20-52-33.png)
रांची वाईबीएन डेस्क : बिहार के नवादा जिले में आयोजित वोट अधिकार यात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सशक्त भागीदारी रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता नवादा पहुँचे और राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई 1300 किलोमीटर लंबी लोकतांत्रिक यात्रा का हिस्सा बने। नवादा की धरती पर अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर और “वोट हमारा अधिकार है” जैसे नारों के साथ इस यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित यूपीए गठबंधन के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
लोकतंत्र बचाने का राष्ट्रीय आंदोलन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने का राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और जनता के संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। लेकिन अब देश की जनता जाग चुकी है और एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने नवादा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि झारखंड कांग्रेस इस आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाएगी।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर झारखंड के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, फुरकान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप, सुरेश बैठा, रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विकसल, सोनाराम सिंकू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
कांग्रेस का संकल्प
यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि वह हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष करेगी।