Advertisment

नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नेमरा में स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यभर से लोग पहुंचे। सभा में उनके संघर्ष, सिद्धांत और जनसेवा के योगदान को याद किया गया।

author-image
MANISH JHA
20250810_214137_0000

रांची वाईबीएन डेस्क : पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार को राज्यभर से हजारों लोग नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर लोगों ने इस कठिन समय में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गुरुजी के प्रति लोगों का यह स्नेह और सम्मान उनकी जनसेवा और त्याग की अद्वितीय मिसाल को दर्शाता है।

 गुरुजी के संघर्ष और त्याग को दी यादगार श्रद्धांजलि

सभा में वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा और जनसेवा के लिए समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उनके द्वारा आदिवासी समाज, किसानों और वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की बड़ी मौजूदगी

Advertisment

 श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में आम जनता शामिल रही। दूर-दराज़ से आए लोगों ने फूल और श्रद्धा सुमन अर्पित कर गुरुजी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। मौके पर सभी ने यह संकल्प लिया कि गुरुजी के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम किया जाएगा। कई जिले के  जेएमएम कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से  मिलकर अपनी भावना व्यक्त किया

Jharkhand hemant soren JMM
Advertisment
Advertisment