Advertisment

न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने ली झारखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ

न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शपथ दिलाई और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

author-image
MANISH JHA
1756191575941
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूरा माहौल गरिमामय रहा और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने समारोह को और भी विशेष बना दिया। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

 शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल श्री गंगवार ने नवनियुक्त अध्यक्ष को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयोग के कार्य से राज्य में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आयोग बेहतर कार्य करेगा और उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। 

समारोह में मौजूद रहे गणमान्य

 इस विशेष अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण, न्यायपालिका से जुड़े लोग और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग का राज्य की बिजली व्यवस्था, दर निर्धारण और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान होता है। नवनियुक्त अध्यक्ष से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे आयोग के कामकाज को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएंगे।

Santosh Gangwar Jharkhand
Advertisment
Advertisment