Advertisment

हेमंत सोरेन बिहार इंडी एलायंस की सभा में शामिल होने नहीं बल्कि अपनी सत्ता बचाने के लिए गए थे : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पटना की सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोरेन इंडी गठबंधन की मजबूती के लिए नहीं, बल्कि झारखंड में अपनी सत्ता बचाने की कोशिश में शामिल हुए थे। प्रतुल ने यह

author-image
MANISH JHA
1756730242174

झारखंड बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पटना की सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी को सत्ता बचाने की कवायद बताया। उन्होंने कहा कि सोरेन इंडी एलायंस की मजबूती के लिए नहीं, बल्कि झारखंड में अपनी कुर्सी बचाने के लिए वहां गए थे। 

SIR को भी बना दिया इंसेंटिव

 प्रतुल ने मुख्यमंत्री की अभिव्यक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाषण के दौरान उन्होंने “SIR” का मतलब स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की जगह स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन बताया। उन्होंने यह गलती चार बार दोहराई। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री की सोच हर जगह सिर्फ परसेंटेज और इंसेंटिव पर ही अटकी रहती है।

झारखंडी अस्मिता से विश्वासघात

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इंडी गठबंधन ने झामुमो को बिहार में एक भी सीट नहीं दी और बैठकों में बुलावा तक नहीं दिया। फिर भी हेमंत सोरेन वहां शामिल हुए, जो झारखंडी अस्मिता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।

सत्ता के लिए पिता पर हुए अत्याचार भी भूले

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही शिबू सोरेन को दो बार जेल भेजकर प्रताड़ित किया था। आज उसी कांग्रेस के साथ कदमताल करना सत्ता के लोभ और पूर्वजों की विरासत का अपमान है। प्रतुल ने कहा कि जनता अब झामुमो का असली चेहरा पहचान चुकी है। भाजपा झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करती रहेगी।

hemant soren bjp Jharkhand
Advertisment
Advertisment