Advertisment

आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

आजसू पार्टी के भव्य मिलन समारोह में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सुदेश महतो ने सरकार पर “उसूल की जगह वसूली वाली सरकार” चलाने का आरोप लगाते हुए राज्य में एकता और दूरगामी राजनीति पर जोर दिया।

author-image
MANISH JHA
1757385459204

रांची वाईबीएन डेस्क । आजसू पार्टी की ओर से सोमवार को गोल्फ ग्राउंड के समीप न्यू टाउन हॉल में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, जिला अध्यक्ष मंटू महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, विनय सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

हजारों समर्थकों की मौजूदगी

इस कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में समर्थक जुटे। मौके पर कई नए कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी अपने विचारों और सिद्धांतों के बल पर और अधिक समर्थकों को जोड़ने का कार्य करेगी।

शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

मिलन समारोह की शुरुआत झारखंड आंदोलन में शहीद हुए वीर आंदोलनकारियों को याद कर मौन धारण से की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष को नमन करते हुए राज्य की अस्मिता और सम्मान को बचाने का संकल्प दोहराया। 

सुदेश महतो का सरकार पर हमला

अपने संबोधन में पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलन की पार्टी होने के बावजूद उसूलों को भूल चुकी है और अब “उसूल की जगह वसूली वाली सरकार” बन गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में एकता का घोर आभाव है, और यही सही समय है जब झारखंड की जनता को दूरगामी राजनीति की समझ विकसित करनी चाहिए।

Jharkhand poltical news
Advertisment
Advertisment