Advertisment

दुर्गापूजा से पहले रांची के फ्लाईओवर कनेक्टिविटी सड़कों की मरम्मत कार्य तेज करने का निर्देश

रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने दुर्गापूजा 2025 से पूर्व शहर के प्रमुख फ्लाईओवर और कनेक्टिविटी सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य मिशन मोड में समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि पूजा के दौरान

author-image
MANISH JHA
1757165238473
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, वाईबीएन डेस्क: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची  मंजुनाथ भजन्त्री ने शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दुर्गापूजा 2025 को देखते हुए रांची शहर के सभी प्रमुख फ्लाईओवर और उनकी कनेक्टिविटी सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

मिशन मोड में कार्य का निर्देश

बैठक में पथ निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है और इस दौरान लाखों श्रद्धालु शहर में आते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को मिशन मोड में लेकर निर्धारित समयसीमा से पहले पूरा करने का आदेश दिया। 

कनेक्टिविटी रोड और बाजार क्षेत्र पर विशेष ध्यान

 उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की प्राथमिकता उन सड़कों को दी जाए जो प्रमुख बाजार क्षेत्रों, पूजा पंडालों और मंदिरों को जोड़ती हैं। इससे यातायात जाम की समस्या कम होगी और लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

आम जनता से सहयोग की अपील

 निर्माण और मरम्मत कार्यों के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो, इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर के विकास हेतु हो रहे निर्माण कार्यों में सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

festival DC
Advertisment
Advertisment