Advertisment

अज़रबैजान से रांची लाया गया कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह

झारखंड एटीएस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मयंक सिंह को अज़रबैजान से गिरफ्तार कर रांची लाया। उस पर 50 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड में उससे पूछताछ कर रही है, जिससे अपराध जगत में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

author-image
MANISH JHA
1755933528290

रांची वाईबीएन डेस्क: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को शनिवार सुबह अज़रबैजान से रांची एयरपोर्ट लाया गया। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची एयरपोर्ट पहुंचाया।

एयरपोर्ट से सीधे एटीएस मुख्यालय

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मयंक सिंह को भारी सुरक्षा के बीच सीधे एटीएस मुख्यालय ले जाया गया। वहां प्रारंभिक पूछताछ की गई और उसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। अदालत से पुलिस को आरोपी का रिमांड मिला है, जिसके दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

50 से अधिक मामले दर्ज

गैंगस्टर मयंक सिंह के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, अवैध वसूली समेत 50 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में थी। बताया जाता है कि अपराध जगत में उसका बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जिसे अब पुलिस तोड़ने की तैयारी कर रही है।

पूछताछ से बड़े खुलासे की उम्मीद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड पर पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। माना जा रहा है कि मयंक सिंह से पूछताछ के बाद अपराध जगत से जुड़े कई और नामों का पर्दाफाश होगा। इससे न सिर्फ झारखंड बल्कि अन्य राज्यों की पुलिस को भी मदद मिल सकती है।

प्रशासन सतर्क

Advertisment

पुलिस मुख्यालय ने इस कार्रवाई को लेकर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी है। प्रशासन का मानना है कि आरोपी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता है।

Crime Aman Sahu Gang
Advertisment
Advertisment