Advertisment

रांची ग्रामीण कांग्रेस का संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025 संपन्न

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025 का आयोजन पुराने विधानसभा सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए गए और प्रखंड अध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

author-image
MANISH JHA
20250810_170925_0000

रांची वाईबीएन डेस्क: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025 का आयोजन पुराने विधानसभा सभागार में हुआ। रांची जिला ग्रामीण एवं खूंटी जिला के प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्षों को मिला नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम की शुरुआत में रांची जिला ग्रामीण के मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों तथा पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

 वरिष्ठ नेताओं का संबोधन

अध्यक्षता डॉ राकेश किरण महतो ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सृजन की आवश्यकता पर जोर दिया। 

पंचायत स्तर तक संगठन सशक्त करने पर जोर

 नेताओं ने कहा कि संगठन को पंचायत और ग्राम सभा स्तर तक पहुंचाकर कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से काम करने की अपील की गई। 

आभार और कार्यक्रम का समापन

Advertisment

 कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश किरण महतो ने किया और धन्यवाद ज्ञापन खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी को मजबूत करने के लिए इस तरह का कार्यक्रम लगातार किए जाएंगे राज्य में

Congress Jharkhand
Advertisment
Advertisment