Advertisment

रांची निगम कर्मियों की हड़ताल समाप्त, सोमवार से लौटेंगे काम पर

रांची नगर निगम कर्मियों ने टैक्स कलेक्टर नकुल तिर्की की मौत को लेकर पांच दिन से जारी हड़ताल समाप्त कर दी है। प्रशासन ने परिजनों को पेंशन, नौकरी और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। सोमवार से कर्मचारी काम पर लौटेंगे।

author-image
MANISH JHA
1756615621190
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क: टैक्स कलेक्टर नकुल तिर्की की मौत से नाराज नगर निगम कर्मियों की पांच दिन से जारी हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। शाम में नगर प्रशासक और अन्य अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद कर्मचारी संघ ने काम पर लौटने का ऐलान किया। अब सभी कर्मी सोमवार से ड्यूटी करेंगे। 

परिजन को पेंशन व नौकरी का आश्वासन

वार्ता के दौरान मृतक कर्मी नकुल तिर्की के परिवार की सुरक्षा और सहयोग पर चर्चा हुई। नगर प्रशासन ने फैमिली पेंशन, पत्नी को संविदा पर नौकरी, बकाया भुगतान और मुआवजा देने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। 

असंतोष पर फिर हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारी संघ ने साफ कहा कि प्रशासन के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित की गई है। यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो कर्मचारी फिर से हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। संघ ने साथ ही यह भी मांग की कि आंदोलन में शामिल कर्मचारियों पर किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। 

शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटेगी

 हड़ताल खत्म होने से अब रांची की सफाई व्यवस्था और निगम सेवाएं सोमवार से सामान्य हो जाएंगी। पिछले पांच दिनों से शहर की सफाई प्रभावित रही थी।  कर्मियों की कई मांगे को सुनने की बात की गई है

news Jharkhand
Advertisment
Advertisment