Advertisment

ओरमांझी चिड़ियाघर में जिराफ मिष्टी की मौत, 26 दिन पहले लाई गई थी रांची

रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान की इकलौती जिराफ मिष्टी की बुधवार को मौत हो गई। उसे 26 दिन पहले अलीपुर चिड़ियाघर से लाया गया था। बीमार होने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी। मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

author-image
MANISH JHA
1757074673006
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, वाईबीएन डेस्क : राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में बुधवार को बड़ी दुखद घटना हुई। चिड़ियाघर की इकलौती जिराफ मिष्टी की मौत हो गई। महज़ 26 दिन पहले ही उसे पश्चिम बंगाल के अलीपुर चिड़ियाघर से रांची लाया गया था।

बीमार थी जिराफ मिष्टी

जानकारी के मुताबिक, मिष्टी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। उसे भूख न लगना और कमजोरी जैसी समस्याएँ हो रही थीं। पशु चिकित्सकों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही थी, लेकिन बुधवार को अचानक उसकी स्थिति बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की असली वजह पता करने के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आकर्षण का केंद्र थी मिष्टी

जिराफ मिष्टी के आने से चिड़ियाघर में एक नया आकर्षण जुड़ गया था। लोग खासतौर पर उसे देखने आते थे। बच्चों और पर्यावरण प्रेमियों के बीच उसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही थी। लेकिन इतने कम समय में उसकी मौत ने सभी को निराश कर दिया।

जांच के आदेश

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि किन परिस्थितियों में जिराफ की तबीयत बिगड़ी और इलाज के बावजूद उसे बचाया क्यों नहीं जा सका। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

Jharkhand forest
Advertisment
Advertisment