Advertisment

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गणेश पूजन उत्सव में शामिल

रांची में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर आयोजित गणेश पूजन उत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया और राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा

author-image
MANISH JHA
1756628630108
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क   : झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को राजधानी रांची स्थित माननीय केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास (ओटीसी ग्राउंड के निकट) पहुँचे। यहाँ आयोजित गणेश पूजन उत्सव में उन्होंने हिस्सा लिया।

गणेश जी से लिया आशीर्वाद

 इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की

आस्था और संस्कृति का प्रतीक

गणेश उत्सव को लेकर रांची में इन दिनों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। जगह-जगह पंडालों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इस क्रम में मंत्री संजय सेठ के आवास पर आयोजित पूजन में राज्यपाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। 

जनता के लिए संदेश

 राज्यपाल गंगवार ने इस मौके पर कहा कि गणेश चतुर्थी उत्सव हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व सभी को एकता, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री गणेश की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

Advertisment
Jharkhand Santosh Gangwar
Advertisment
Advertisment