Advertisment

रांची में विशेष वाहन जाँच अभियान: 37 वाहन जब्त, 5.22 लाख का जुर्माना वसूला

रांची जिला परिवहन विभाग ने 29 अगस्त को लालगुटवा और पंडरा क्षेत्र में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 256 वाहनों की जाँच की गई, जिनमें से 37 वाहन यातायात नियम

author-image
MANISH JHA
1756490898740
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग, राँची द्वारा लालगुटवा और पंडरा क्षेत्र में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 256 वाहनों की गहन जाँच की गई। 

अभियान का नेतृत्व

इस विशेष जांच अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अखिलेश कुमार और मोटरयान निरीक्षक, राँची ने संयुक्त रूप से किया। जाँच में प्रेशर हॉर्न, काला शीशा, पथकर, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, परमिट, ओवरलोडिंग और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई।

कार्रवाई और जुर्माना

जाँच के दौरान 37 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹5,22,750 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 6 वाहनों को गंभीर उल्लंघन के कारण जप्त कर पंडरा ओपी में सुरक्षित रखा गया है।

 DTO का संदेश

जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा – "हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। इस तरह के अभियान न केवल नियम उल्लंघन रोकने में सहायक होते हैं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हैं। हम सभी वाहन चालकों से अपील करते हैं कि वे अपने वाहनों के दस्तावेज पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें

Advertisment

आगे की योजना

यह अभियान परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि राँची की सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

Traffic Traffic fine
Advertisment
Advertisment