/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/22/1755862565697-2025-08-22-17-06-49.jpeg)
रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को एक अहम मुद्दा गूंजा। पक्ष और विपक्ष दोनों ने मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि सदन से प्रस्ताव पारित कर इसे भारत सरकार को भेजा जाना चाहिए।
सीएम हेमंत सोरेन का बयान
सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सिर्फ किसी दल की नहीं बल्कि पूरे सदन की भावना है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की भावनाओं को यहां सदस्यों ने रखा है और इस पर सदन विचार करेगा।
विपक्ष और सत्ता पक्ष एकजुट
इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो और जदयू विधायक सरयू राय ने सदन में जोरदार तरीके से यह मांग उठाई। नेताओं का कहना था कि शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन और आदिवासी समाज के उत्थान में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण से भरा रहा है, इसलिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए।
विधानसभा से प्रस्ताव की मांग
विधानसभा में गूंजे इस प्रस्ताव पर सभी दलों ने सहमति जताई। विपक्ष और सत्ता पक्ष ने एकजुट होकर कहा कि सदन की यह पहल राज्य और देश दोनों के लिए गौरव का विषय होगी। इस मांग से साफ है कि झारखंड की राजनीति में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान आज भी उतना ही प्रासंगिक और महत्वपूर्ण माना जाता है। सदन से यह प्रस्ताव पारित होकर केंद्र तक जाएगा तो झारखंड की जनता की आकांक्षाओं को भी मजबूती मिलेगी। Jharkhand monsoon hemant soren bharat ratan