/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/25/1756140579243-2025-08-25-22-19-59.jpg)
रांची वाईबीएन डेस्क : झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने सूर्या हांसदा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सूर्या कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था और एक शॉर्प शूटर के रूप में उसकी पहचान रही।
संथाल परगना में सूर्या का आतंक
हेमलाल ने सोमवार की शाम पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में मीडिया से कहा कि सूर्या हांसदा का संथाल परगना में आतंक था। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। बावजूद इसके कई राजनीतिक दलों ने उसे टिकट दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोबिन हेंब्रम तक उसके क्षेत्र में जाने से डरते थे।
बाबूलाल मरांडी पर आरोप
झामुमो विधायक ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मरांडी ने ही सूर्या हांसदा को झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) से टिकट दिया था। इसके बाद भाजपा ने भी उसे प्रत्याशी बनाया। जब किसी ने टिकट नहीं दिया तो जेएलकेएम के जयराम महतो ने सूर्या को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा।
भाजपा पर आदिवासी कार्ड खेलने का आरोप
हेमलाल ने कहा कि सूर्या हांसदा एक अपराधी था और लोग उसे अपराधी के रूप में ही जानते थे। आगे भी उसकी यही पहचान बनी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस पूरे प्रकरण को आदिवासी कार्ड के तौर पर खेल रही है, जबकि सच यह है कि सूर्या हांसदा की छवि अपराधी की ही रही है।