Advertisment

झामुमो प्रवक्ता ने बाबूलाल मरांडी को दी चुनौती

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और अब झूठे आंकड़ों व साम्प्रदायिक जहर के सहारे राजनीति कर रही है। उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर

author-image
MANISH JHA
1756306384363
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और अब झूठे आंकड़ों और साम्प्रदायिक जहर के सहारे राजनीति कर रही है।

सीमा और घुसपैठ पर केंद्र की जिम्मेदारी

 पांडेय ने कहा कि झारखंड की किसी भी सीमा से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर नहीं जुड़ता। अगर कहीं घुसपैठ हुई है तो इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और उसकी एजेंसियों की है। भाजपा को राज्य सरकार पर आरोप लगाने के बजाय केंद्र से जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने चुनौती दी कि अगर भाजपा के पास कोई प्रमाणित दस्तावेज हैं तो वे राज्य सरकार को सौंपें।

भाजपा ने झारखंड को बेरोजगारी और पलायन दिया

 झामुमो प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने शासनकाल में झारखंड को बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार की दलदल में धकेला। वहीं हेमंत सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस काम कर रही है। यही कारण है कि भाजपा की जमीन खिसक रही है और वह अफवाहों का सहारा ले रही है।

आदिवासी–मूलवासी की पहचान सर्वोपरि

पांडेय ने कहा कि भाजपा की असलियत जनता जान चुकी है। यह पार्टी सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण चाहती है और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करती है। झामुमो साफ कर देना चाहता है कि आदिवासी–मूलवासी की पहचान और अधिकार सर्वोपरि है, जिसे कोई बदल नहीं सकता।

एसआईआर पर झामुमो का पलटवार

Advertisment

उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर के बहाने अपने पक्ष में मतदान कराने का षड्यंत्र रच रही है। लेकिन जनता की अदालत में इसका करारा जवाब मिलेगा। झारखंड के जागरूक मतदाताओं ने 2024 में इंडिया गठबंधन को आशीर्वाद देकर भाजपा को पहले ही आईना दिखा दिया था।

Babulal Marandi JMM
Advertisment
Advertisment