Advertisment

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रांची पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और कहा कि शिबू सोरेन का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

author-image
MANISH JHA
Untitled design_20250816_160951_0000
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को रांची पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता एवं झारखंड के सर्वमान्य नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। 

शिबू सोरेन के योगदान को याद किया

 राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिबू सोरेन का निधन केवल झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने आदिवासी समाज, वंचितों और किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका राजनीतिक जीवन जनता की सेवा और सामाजिक न्याय को समर्पित रहा।

भावुक दिखे रक्षा मंत्री

श्रद्धांजलि अर्पण के दौरान रक्षा मंत्री भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेंगी।

हेमंत सोरेन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राजनाथ सिंह ने परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में केंद्र और राज्य दोनों सरकारें शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी हैं। उनके कामों को देश की जनता और राज की जनता दोनों याद रखेगी

Advertisment
Jharkhand defence minister rajnath singh hemant soren
Advertisment
Advertisment