Advertisment

बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा परिसर में स्व. रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

झारखंड विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वर्गीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांडी ने दिवंगत आत्मा की शांति और

author-image
MANISH JHA
20250816_150527_0000
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क :। झारखंड विधानसभा परिसर में शनिवार को भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जब नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वर्गीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधानसभा परिसर में कई राजनीतिक दलों के नेता, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मरांडी ने व्यक्त की गहरी संवेदना

बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामदास सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. सोरेन जनता के बीच बेहद लोकप्रिय नेता थे और उनकी कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायक रही। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

 रामदास सोरेन के निधन से पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। विधानसभा परिसर में लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं का आगमन जारी रहा। हर किसी की आंखें नम थीं। श्रद्धांजलि अर्पण के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।.  बीजेपी के भी कई कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और  कहां सरल और सौम्या प्रवृत्ति के व्यक्तित्व उनका  थे.  उनके कामो को याद किया जाएगा

minister Education Babulal Marandi bjp Jharkhand
Advertisment
Advertisment