Advertisment

महाराष्ट्र में भीषण रोड एक्सीडेंट, सेडान-पिकअप ट्रप की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां जेजुरी मोरगांव रोड पर एक तेज रफ्तार सेडान और पिकअप ट्रप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई और इस घटना में8लोगों की मौत हो गई। 

author-image
Mukesh Pandit
Road Accident in Pune

पुणे, वाईबीएन डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां जेजुरी मोरगांव रोड पर एक तेज रफ्तार सेडान और पिकअप ट्रप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई और इस घटना में8लोगों की मौत हो गई। पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने इस बारे में जानकारी दी। 

Advertisment

19 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 160 अवैध प्रवासियों को लेकर रायगढ़ से पुणे जा रहा पुलिस वाहन पलट गया। इसमें 19 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल हुए हैं। ये बांग्लादेशी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे थे और उन्हें पुणे एयरपोर्ट से डिपोर्ट किया जाना था।

Advertisment

जानकारी के अनुसार, यह हादसा श्रीराम ढाबा के पास जेजुरी-मोरगांव रोड पर हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पुणे से मोरगांव जा रही स्विफ्ट डिजायर कार ने सामान उतार रहे एक पिकअप टेम्पो को टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है

Advertisment
Advertisment