/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/01/mandi-himachal-2025-07-01-08-39-15.jpg)
Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Himachal News:हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर है। बीती रात मंडी जिले में बादल फटने और मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। जनजीवन ठप हो गया है, बाढ़ और भूस्खलन से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।प्रशासन सतर्क है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कई इलाकों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। अब तक 25 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। पूरे जिले में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।
करसोग और गोहर में सबसे ज्यादा तबाही
Himachal: करसोग के पुराना बाजार, कुट्टी, बरल, ममेल, भ्याल में आई बाढ़ से कई गाड़ियां बह गईं। गोहर के स्यांज नाले में बने मकान को फ्लैश फ्लड ने तबाह कर दिया। यहां मां-बेटी को बचा लिया गया, जबकि 7 लोग लापता हैं। इनमें पदम सिंह (75), देवकू देवी (70), झाबे राम (50), पार्वती देवी (47), सुरमि देवी (70), इंद्रदेव (29), उमावती (27), कनिका (9), गौतम (7) शामिल हैं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/30/nh-5-himachal-pradesh-2025-06-30-13-14-11.jpg)
पंडोह डैम के खतरे की घंटी
ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पंडोह डैम से डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है ताकि जलस्तर नियंत्रित रहे।डैम का वर्तमान जलस्तर 2922 फीट है, जबकि खतरे का निशान 2941 फीट पर है।पानी छोड़ने के चलते ब्यास नदी उफान पर है।पंचवक्त्र मंदिर तक पानी पहुंच गया है।प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
नेशनल हाईवे और पुलों को भारी नुकसान
पंडोह बाजार में रातभर जलभराव रहा, लोगों को रेस्क्यू किया गया। पटीकरी पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान।बाखली और कुकलाह पुल टूटे,चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। धर्मपुर की मंडप तहसील के सयाठी गांव में भूस्खलन से मकान और गौशालाएं बर्बाद हो गईं। गाय, भैंस और खच्चरों की मौत की खबर है।
प्रशासन अलर्ट मोड में
cloudburst in himachal pradesh: डीएसपी करसोग तरनजीत सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फोरेंसिक और राहत टीमें मौके पर हैं।मंडी जिले में लगातार 12 घंटे से बारिश हो रही है।लोगों ने रातभर जागकर समय बिताया।
Advertisment