Advertisment

जवानों की शहादत कभी नहीं जाएगी व्यर्थ : Hemant Soren

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में शहीद जवान सुनील धान को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
y122
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

रांची, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में शहीद जवान सुनील धान को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। इस अवसर पर गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान के बलिदान पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि एक जवान की शहादत किसी भी परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होती है। उन्होंने कहा कि हम दुख की इस घड़ी में शहीद परिवार के साथ हैं। सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।"

Advertisment

उग्रवाद अंतिम चरण में, जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में उग्रवाद एक गंभीर चुनौती रहा है, लेकिन सुरक्षा बलों की लगातार और सख्त कार्रवाई से यह अब समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा, "कुछ बचे हुए उग्रवादी हताशा में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन उनकी यह कोशिशें नाकाम होंगी। उग्रवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। शहीद सुनील धान, खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के कांटी पोड़हा टोली गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां फगुनी उराइंन, पत्नी गंदरी धान, और दो छोटे बेटे प्रियांश (6 वर्ष) और अनिकेत (4 वर्ष) हैं।

घायल जवान विष्णु सैनी से की मुलाकात

Advertisment

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रांची स्थित राज अस्पताल में भर्ती कोबरा-203 बटालियन के जवान विष्णु सैनी से मुलाकात की, जो हाल ही में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली और निर्देश दिया कि घायल जवान को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जाए।

 

Advertisment
Advertisment