/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/29/laG3eDNDREJFsZ5hwDhk.jpg)
मुरादाबाद, वाईबीएन नेटवर्क।
मुरादाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं जहां एक युवक ने ऑटो खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर अपनी दादी और बुआ की निर्मम हत्या कर दी। 32 वर्षीय साहिल नामक इस युवक ने 90 वर्षीय दादी सरोज शर्मा और 60 वर्षीय बुआ वंदना पर हथौड़े से हमला कर उनकी जान ले ली। यह घटना मुरादाबाद के रेलवे हरथला कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुई। आरोपी साहिल जो अपनी दादी और बुआ के साथ रहता था। हत्या के बाद दोपहर में अपने रिश्तेदारों के साथ सिविल लाइंस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। साहिल बेरोजगार था और अपनी दादी की पेंशन पर निर्भर था।
दादी की पेंशन पर निर्भर था साहिल
Advertisment
पुलिस के मुताबिक सरोज शर्मा के पति रेलवे में लोको पायलट थे और उनकी मृत्यु हो चुकी है। सरोज अपनी तीन बेटियों में से दो की शादी कर चुकी थीं। वहीं तीसरी बेटी वंदना उनके साथ रहती थीं। अपने बेटे और बहू की मृत्यु के बाद सरोज ने अपने पोते साहिल का पालन-पोषण किया। घर का खर्च सरोज की पेंशन से चलता था। पुलिस का दावा है कि साहिल ऑटो खरीदने के लिए अपनी दादी और बुआ से पैसे मांग रहा था। शुक्रवार सुबह भी उसने पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इससे गुस्साए साहिल ने पहले अपनी बुआ और फिर अपनी दादी पर हथौड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
दूसरी बुआ से कहा मैंने दादी बुआ को मार दिया
हत्या के बाद साहिल बरेली भाग गया जहां उसने अपने एक दोस्त से मुलाकात की। फिर उसने अपनी दूसरी बुआ और फूफा को फोन किया और घटना की जानकारी दी। उनके कहने पर साहिल मुरादाबाद लौट आया और दोपहर करीब 3:30 बजे सिविल लाइंस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से हथौड़ा बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि साहिल ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
Advertisment
वंदना ने जान बचाने के लिए किया संघर्ष
साहिल ने पुलिस को बताया कि उसने पहले अपनी बुआ वंदना पर हमला किया और फिर अपनी दादी सरोज की हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले और वंदना के बाल भी टूटे हुए थे। साहिल ने पुलिस को बताया कि उसने पहले से ही हथौड़ा ढूंढकर रख लिया था और अपनी दादी और बुआ से पैसे न मिलने पर उनकी हत्या करने की योजना बनाई थी। घटना के बाद साहिल बरेली भाग गया और अपनी बहन और बहनोई को हत्या के बारे में बताया। उन्होंने साहिल को मुरादाबाद लौटने के लिए मना लिया और उसे थाने ले गए।
Advertisment