Advertisment

विस चुनाव को लेकर नड्डा का बिहार के राजग सांसदों से मंथन, क्या बनाई जीत की रणनीति?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां बिहार के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से मुलाकात की और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों पर विचार-विमर्श किया।

author-image
Mukesh Pandit
भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा।

भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा। Photograph: (File)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Bihar Assembly Elections 2025: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां बिहार के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से मुलाकात की और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों पर विचार-विमर्श किया। भाजपा सांसद संजय जायसवाल द्वारा आयोजित ‘स्नेह मिलन’ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, जनता दल (यूनाइटेड) के संजय झा समेत राज्य के अधिकांश सांसद शामिल हुए। बैठक में जद (यू) सांसद एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी शामिल हुए।

शाह इसी माह जाएंगे बिहार

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह सत्तारूढ़ गठबंधन की रणनीति को और बेहतर बनाने के लिए इस महीने के अंत में बिहार का दौरा कर सकते हैं और इसके नेताओं से मुलाकात करेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा अभी से सक्रिय हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व भी इस बार चुनाव को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक तीन बार बिहार का दौरा कर चुके हैं, जबकि गृहमंत्री लगातार बिहार पर चर्चाएं कर रहे हैं। अब उनके दौरे पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 

Advertisment

बिहार में एनडीए को 225 सीटें मिलेगी-जीतन राम

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बैठक में शामिल होने के बाद बिहार में एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए को 225 सीटों पर जीत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव की रणनीतियों पर आगे पटना में चर्चा में होगी।

सीट शेयरिंग और अन्य मुद्दों पर चर्चा-चिराग

Advertisment

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार एनडीए की बैठक पर कहा कि इस मीटिंग का कोई खास उद्देश्य नहीं है। संसद सत्र चल रहा है। यह चुनाव वर्ष है। तमाम रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा- 'क्या रणनीति होगी, हम चुनाव में किस सोच के साथ जाएंगे, सरकार की उपलब्धियां कैसे जनता के बीच रखी जाएगी, सीट शेयरिंग समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।’ उन्होंने कहा कि इस बार एक ऐतिहासिक जीत होगी, गठबंधन को 225 से अधिक सीटें मिलेगी।'

Bihar Bihar Assembly Elections 2025 bihar breaking bihar assembly election BIHAR ASSEMBLY
Advertisment
Advertisment