Advertisment

Jammu - Kashmir के रामबन में landslide से NH-44 ठप, कई वाहन फंसे, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंबा सेरी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण NH-44 को बंद कर दिया गया है। रास्ते में कई वाहन फंसे हैं और प्रशासन ने यात्रियों से मौसम ठीक होने तक यात्रा टालने की अपील की है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।

author-image
Ranjana Sharma
_landslide
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
श्रीनगर, वाईबीएन डेस्‍क: जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते रामबन जिले के चंबा सेरी क्षेत्र में भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) को दोनों तरफ से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। भूस्खलन के कारण रास्ते में कई वाहन फंसे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है। मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य होने तक लोगों से संयम बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और रास्ता साफ करने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 मई से 12 मई तक जम्मू-कश्मीर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान क्षेत्र में गर्जना, तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी बारिश की चेतावनी दी गई है। पंजाब और हरियाणा में भी 10 और 11 मई को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह मौसमी बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकते हैं।

कई क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 8 मई को मैदानी इलाकों में बारिश और रात के समय गरज और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है, विशेष रूप से चंबा, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में। वहीं शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है।

मई में अब तक सामान्य से 22% अधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में जम्मू-कश्मीर में औसतन 22% अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जैसे कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं, छह जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है और अन्य जिलों में औसत के आसपास वर्षा दर्ज की गई है।
Advertisment
Advertisment
Advertisment