Advertisment

ओडिशा के जाजपुर में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से गैंगरेप, आरोपी कोच गिरफ्तार

ओडिशा के जाजपुर में एक नाबालिग लड़की ने एक हॉकी कोच और उसके दो साथियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता पिछले दो सालों से जाजपुर हॉकी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही थी।

author-image
Suraj Kumar
odisha
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क।ओडिशा के जाजपुर में एक नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी ने हॉकी कोच और उसके दो साथिओं पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। हॉकी खिलाड़ी पिछले दो सालों से जाजपुर हॉकी स्‍टेडियम में ट्रेनिंग ले रही थी। पीड़िता ने  टाउन पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी और उसके साथी लड़की को सड़क से अगवा कर लॉज में ले गए, जहां कोच और उसके साथिओं ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी, हॉकी कोच को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का बयान जिला अदालत में दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। 

लोगों में घटना को लेकर आक्रोश 

इस घटना से पूरे जिले में, खेल और बाल अधिकार समुदायों में आक्रोश फैल गया है, जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले ने खेल प्रशिक्षण केंद्रों, खासकर नाबालिगों से जुड़े केंद्रों में सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर चिंताएं पैदा बढा दी हैं।  सीनियर वकील राजदीप मोहंती ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, 'जाजपुर टाउन पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और बीएनएस 183 के तहत मामला दर्ज कर पॉक्सो कोर्ट भेज दिया गया है। 

19 दिन बाद दर्ज कराई शिकायत 

Advertisment

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 3 जुलाई की शाम को वह हॉकी स्टेडियम से ट्रेनिंग के बाद लौट रही थी। उसके ट्रेनर और उसके साथियों ने उसे एक वाहन में चलने के लिए बुलाया. जिसके बाद वह वाहन में उनके साथ चली गई। ये तीनों लोग उसे जाजपुर शहर के एक लॉज में ले गए. आरोप है कि वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। 

Advertisment
Advertisment