Advertisment

श‍िक्षा में प्रयागराज की बेटियों का वर्चस्व, UPSC के बाद अब UP यूपी बोर्ड में ज‍िले की महक ने क‍िया टॉप

प्रयागराज की धरती एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज करा रही है। बेटियों की प्रतिभा और परिश्रम ने साबित कर दिया है कि अब वे हर मोर्चे पर आगे हैं। चाहे वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा हो या राज्य स्तर की बोर्ड परीक्षा।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
, Mehak Jaswal, Shakti Dubey
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्‍ली,वाईबीएन नेटवर्क: प्रयागराज की धरती एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज करा रही है। बेटियों की प्रतिभा और परिश्रम ने साबित कर दिया है कि अब वे हर मोर्चे पर आगे हैं। चाहे वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा हो या राज्य स्तर की बोर्ड परीक्षा। इस वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इतिहास रचते हुए देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवांवित किया है और यह संदेश दिया है कि प्रयागराज न केवल तीर्थों की नगरी है, बल्कि शिक्षा का असली गढ़ भी है। इसके बाद 25 अप्रैल को घोषित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP बोर्ड) के नतीजों में भी प्रयागराज की बेटी महक जसवाल ने धमाका किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में महक ने प्रदेशभर में टॉप कर प्रयागराज का मान फिर ऊंचा किया है।

महक 97.20 फीसदी अंक प्राप्त कर बनीं टॉपर

शुक्रवार यान‍ि 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड के परिणाम आए। इसमें इंटरमीडिएट में प्रयागराज की होनहार छात्रा महक जायसवाल ने पूरे प्रदेश में टॉप कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महक ने 97.20 फीसदी अंक प्राप्त कर राज्य की प्रथम टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। महक की इस ऐतिहासिक सफलता ने न सिर्फ प्रयागराज, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गर्व करने का मौका दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की इस शानदार उपलब्धि ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने में सक्षम हैं। 

पहला स्‍थान कर शक्‍ति ने दिखाई अपनी शक्‍ति 

शक्ति दुबे ने प्रयागराज के ही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की हैं। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स किया। साल 2018 में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू कर दी। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया। प्री, मेंस और इंटरव्यू के बाद कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में आया है। इसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे के नाम पहले स्थान पर है। उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान मिला है।
Advertisment
Advertisment