Advertisment

Premanand Maharaj ने जारी की एडवाइजरी, कहा- आश्रम के नाम पर व्यवसाय हो रहा है... फ्रॉड से बचें

एडवाइजरी में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई। कहा गया कि कोई भी आदमी अगर आश्रम के नाम पर भ्रमित करता है तो सतर्क रहें। झांसे में ना आए। पूरी और सही जानकारी ट्रस्ट के पूछताछ केंद्र से हासिल करें।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
प्रेमानंद महाराज
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मथुरा, वाईबीएन नेटवर्क 

संत प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट श्री हित राधा केली कुंज की तरफ से  7 पॉइंट की एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें महाराज के आश्रम के नाम पर हो रहे फ्रॉड को लेकर लोगों को आगाह किया गया है। जारी एडवाइजरी में कहा गया कि 'हम कंठी-माला, पूजा-श्रृंगार नहीं बेचते हैं। हमारे आश्रम में सत्संग फ्री है। आप लोग किसी तरह के फ्रॉड से बचें। आश्रम के नाम पर कुछ लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उनसे बचें।' 

महाराज के नाम पर चल रही है दुकानें

बता दें प्रेमानंद महाराज के  सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर हैं। हजारों लोग रोज दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी बात सामने आई है कि कुछ लोग उनके नाम पर दुकान चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक महाराज के नाम पर आश्रम खोलने के लिए सस्ते दामों पर जमीन खरीदी जा रही है। इसके चलते 'श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट' ने शुक्रवार को 7 पॉइंट में एडवाइजरी जारी की। 

एडवाइजरी के जरिए स्थिति की गई साफ 

प्रेमानंद महाराज ट्रस्ट की तरफ से जारी एडवाइजरी  में पूरी स्थिति को साफ करने की कोशिश की गई है। लोगों को साफ तौर बताया गया है कि आश्रम क्या करती है और क्या नहीं।  ताकि लोगों को जानकारी हो कि उनके साथ फ्रॉड हो रहा है या नहीं। एडवाइजरी कहा गया कि आश्रम की कोई गौशाला नहीं है।  कोई भी कंठी, माला और पूजा सामग्री की दुकान भी नहीं है। आश्रम की तरफ से कोई विज्ञापन भी नहीं लिया जाता। सत्संग और कीर्तन में शामिल होने के लिए बस एक दिन पहले नाम दर्ज कराना होता है, इसके लिए कोई फीस भी नहीं है। 

लोगों को सावधान रहने की दी नसीहत 

एडवाइजरी में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई। कहा गया कि कोई भी आदमी अगर आश्रम के नाम पर भ्रमित करता है तो सतर्क रहें। झांसे में ना आए। पूरी और सही जानकारी ट्रस्ट के पूछताछ केंद्र से हासिल करें।

Advertisment
Advertisment
Advertisment