Advertisment

पुणे के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा में नमाज पढ़ने का Video Viral, तीन महिलाओं पर मामला दर्ज

पुणे के शनिवारवाड़ा में तीन महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, पुलिस ने AMASR अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी और नीतेश राणे ने जताई नाराजगी।

author-image
Dhiraj Dhillon
Namaz in Shaniwarwada

Viral Video Clip Photograph: (X.com)

पुणे, वाईबीएन डेस्क। महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा किले में तीन महिलाओं द्वारा नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी और अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना को लेकर पुणे पुलिस ने तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संरक्षित स्मारक में धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि एफआईआर प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्त्विक स्थल एवं अवशेष (AMASR) अधिनियम, 1959 के तहत दर्ज की गई है, क्योंकि शनिवारवाड़ा एक संरक्षित स्मारक है और वहां धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे हुई थी, जिसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) अधिकारी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

हिंदू शौर्य का प्रतीक है शनिवारवाड़ाः नीतेश राणे

विवाद के बाद रविवार को भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी और कुछ हिंदू संगठनों ने स्थल पर “शुद्धिकरण” (Purification) अनुष्ठान किया। इसके चलते शनिवारवाड़ा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे ने इस घटना पर कहा कि “शनिवारवाड़ा हिंदू शौर्य का प्रतीक है और समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ स्थान है। अगर कोई वहां नमाज पढ़ सकता है, तो क्या मुसलमान हाजी अली दरगाह में ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ने की अनुमति देंगे?” राणे ने कहा कि पूजा-पाठ केवल निर्धारित स्थानों पर ही होना चाहिए और हिंदू कार्यकर्ताओं का विरोध उचित है। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और आरोपित महिलाओं की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Advertisment

 maharashtra news | pune news | Viral Video 

Viral Video pune news maharashtra news
Advertisment
Advertisment