Advertisment

कौन हैं AAP विधायक हरमीत माजरा जिन्हें तलाश रही पुलिस, पार्टी ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा पर रेप और शादी का झांसा देने का गंभीर आरोप लगा है। पंजाब पुलिस उन्हें तलाश रही है, लेकिन वे फरार बताए जा रहे हैं। पार्टी ने विधायक से दूरी बनाई है। क्या विधायक पर लगे आरोप सच हैं या ये राजनीतिक साजिश?

author-image
Ajit Kumar Pandey
AAP विधायक हरमीत माजरा पर रेप का केस, पुलिस की थ्यौरी पर सवाल! | यंग भारत न्यूज

AAP विधायक हरमीत माजरा पर रेप का केस, पुलिस की थ्यौरी पर सवाल! | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा एक महिला के साथ कथित संबंधों और शादी का झांसा देने के आरोपों में बुरी तरह फंस गए हैं। विधायक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज है और पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। अब पार्टी भी उनसे दूरी बना रही है और जल्द ही उन पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। इस बार आम आदमी पार्टी के एक विधायक आरोपों के घेरे में हैं। पंजाब के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा के खिलाफ एक महिला से रेप और शादी का झांसा देने का गंभीर मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस विधायक की तलाश में है, लेकिन वे फरार बताए जा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी अपनी ही पार्टी ने इस मामले में उनसे किनारा कर लिया है। 

बलतेज पन्नू ने किया आरोपों का खुलासा 

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता बलतेज पन्नू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि हरमीत सिंह साल 2021 से उसके साथ संपर्क में थे और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते रहे। उस समय वह विधायक नहीं थे। लेकिन, 2022 में विधायक बनने के बाद भी उन्होंने महिला से संपर्क जारी रखा। 

जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो विधायक ने टालमटोल शुरू कर दी। इसी के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। पन्नू ने बताया कि जब विधायक को इस बात की भनक लगी कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है तो उन्होंने ध्यान भटकाने के लिए बाढ़ और पानी की समस्या को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया रेप का केस 

Advertisment

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर हरमीत सिंह पठान माजरा के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि पुलिस ने उन्हें हरियाणा से हिरासत में भी लिया था, लेकिन उसके बाद से वे फरार हो गए। 

बलतेज पन्नू ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी इस पूरे मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, "पार्टी ने इस मामले में विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा का कोई समर्थन नहीं किया है।" 

विधायक के वकील का दावा: राजनीतिक साजिश? 

वहीं, इस मामले में विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा के वकील सग्गू ने एक अलग ही दावा किया है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह कार्रवाई सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से की गई है। सग्गू के अनुसार, पठान माजरा बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक अधिकारियों पर सवाल उठा रहे थे, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया। वकील ने यह भी बताया कि जिस महिला ने आरोप लगाए हैं, उसने पहले भी कई जगह शिकायतें की थीं, लेकिन जांच में विधायक के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला था। 

Advertisment

उन्होंने पुलिस की थ्योरी को भी गलत बताया। वकील का कहना है कि पुलिस ने पहले तो गिरफ्तारी की बात कही, लेकिन फिर यह खबर फैला दी कि वे फरार हो गए हैं।                        (इनपुट आईएएनएस)

AAP MLA Escapes Custody | Pathanmajra Rape Case | Punjab Police Shootout | AAP Political Conspiracy

AAP Political Conspiracy Punjab Police Shootout Pathanmajra Rape Case AAP MLA Escapes Custody
Advertisment
Advertisment