Advertisment

टॉयलेट जाने के बहाने स्टेशन से फुर्र हुई लुटेरी दुल्हन, सीट पर इंतजार करता रहा दूल्हा

शादी के महज 20 दिन बाद ही एक दुल्हन ने ऐसा खेल खेला कि पति के होश उड़ गए। ट्रेन में सफर के दौरान स्टेशन पर दुल्हन टॉयलेट जाने के बहाने गई और फिर कभी नहीं लौटी। यह मामला राजस्थान के पाली जिले से सामने आया है।

author-image
Vibhoo Mishra
फ़ोटो
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

राजस्थान, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

शादी के महज 20 दिन बाद ही एक दुल्हन ने ऐसा खेल खेला कि पति के होश उड़ गए। ट्रेन में सफर के दौरान दुल्हन टॉयलेट जाने के बहाने गई और फिर कभी नहीं लौटी। यह मामला राजस्थान के पाली जिले से सामने आया है, जहां शादी के नाम पर ठगी का एक अनोखा केस दर्ज किया गया है। अब ठगा गया दूल्हा इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

शादी के नाम पर लिए 3.5 लाख

पाली जिले के रहने वाले जितेंद्र दास (21) की मुलाकात पंजाब में मिठाई की दुकान चलाने के दौरान इरशाद नाम के व्यक्ति से हुई। इरशाद ने उसे भरोसा दिलाया कि वह एक अच्छी लड़की से शादी करा सकता है, लेकिन इसके लिए मोटी रकम खर्च करनी होगी। शादी के नाम पर 3.5 लाख रुपये मांगे गए। 13 दिसंबर 2024 को जितेंद्र की शादी प्रियंका नाम की लड़की से कराई गई। शादी पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। प्रियंका अपने माता-पिता के साथ आई थी, जिससे जितेंद्र को भरोसा हो गया कि सब कुछ सही है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे और सबकुछ सामान्य लग रहा था।
यह भी पढ़ें: Jogeshwari में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

इरशाद ने रची साजिश 

शादी के करीब 20 दिन बाद, 4 जनवरी 2025 को, इरशाद का फोन आया। उसने कहा कि प्रियंका के पिता की तबीयत बहुत खराब है, इसलिए उसे मायके भेजना जरूरी है। पति जितेंद्र ने इस पर भरोसा किया और प्रियंका को लेकर बनारस पहुंचा। दोनों वहां चार दिन तक रुके।

ट्रेन से टॉयलेट के बहाने गायब

Advertisment

8 जनवरी को जब दोनों पाली लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए, तो आगरा स्टेशन के पास प्रियंका ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। लेकिन वह कभी वापस नहीं आई। जितेंद्र ने पहले सोचा कि वह किसी और कोच में चली गई होगी, लेकिन जब उसने पूरी ट्रेन में तलाश की, तो प्रियंका का कोई सुराग नहीं मिला। घबराए जितेंद्र ने तुरंत प्रियंका के माता-पिता और दलाल इरशाद को फोन लगाया, लेकिन सभी के मोबाइल स्विच ऑफ मिले।
यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने कॉलेज के दिनों की लड़की के खिलाफ एक करोड़ की रंगदारी का दर्ज कराया मुकदमा

घर से गहने और रुपये भी गायब 

जब जितेंद्र घर लौटा, तो उसे एक और बड़ा झटका लगा। घर की अलमारी से गहने और 50 हजार रुपये भी गायब थे। अब जितेंद्र को एहसास हुआ कि यह एक सोची-समझी ठगी की साजिश थी। शादी के नाम पर उसे फंसाया गया और मोटी रकम लूटकर दुल्हन फरार हो गई।

Advertisment

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने पहले मामले को दर्ज नहीं किया और जितेंद्र को सीमा विवाद मे उलझाकर लटकाती रही। जिसके बाद जितेंद्र ने कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह शक जताया जा रहा है कि यह किसी शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की करतूत हो सकती है। पुलिस अब इरशाद और प्रियंका के माता-पिता की तलाश कर रही है।

Advertisment
Advertisment