Advertisment

महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति पर मचा बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाले विधेयक को लेकर TMC सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अग्निमित्रा पॉल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ TMC सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 

author-image
Jyoti Yadav
महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति पर  मचा बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कोलकाता, वाईबीएन नेटवर्क 

कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाले विधेयक को लेकर TMC सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें, केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ TMC सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 

रूपा गांगुली और पुलिस के बीच झड़प

महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाले विधेयक को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा नेता रूपा गांगुली और पुलिस के बीच झड़प हुई।

Advertisment

महिलाओं के लिए किस तरह का भविष्य ?

भाजपा नेता रूपा गांगुली ने महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाले विधेयक पर कहा, "वे(ममता बनर्जी) खुद बहुत गलत बातें करती हैं जो उन्हें महिला और मुख्यमंत्री होने के नाते शोभा नहीं देता। कुछ ही दिन पहले उन्होंने(ममता बनर्जी) कहा था कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए लेकिन अब महिलाएं बार में काम करेंगी? वे बंगाल की महिलाओं के लिए किस तरह का भविष्य बना रही हैं?।"

Advertisment
Advertisment