Advertisment

कर्ज चुकाने के लिए दो भाइयों ने ऐसे रची फिरौती की साजिश, arrested

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में दो भाइयों — रोहित नागपाल और सागर नागपाल — को अपने दोस्त से जबरन धन वसूलने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

author-image
Ranjana Sharma
images 12

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: दिल्ली के पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग इलाके में फिरौती की साजिश रचने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित नागपाल (35) और उसके छोटे भाई सागर नागपाल (30) के रूप में हुई है। दोनों भाइयों ने व्यापार में भारी नुकसान और बढ़ते कर्ज से परेशान होकर यह साजिश रची थी।

Advertisment

कर्ज के चलते रची साजिश

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी रोहित नागपाल पर लगभग 80 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसी के चलते दोनों भाइयों ने मिलकर अपने ही परिचित रोहित चौहान से जबरन धन वसूलने की योजना बनाई। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया, "13 मई को रोहित चौहान को उसके घर पर एक संदिग्ध कोरियर मिला, जिसमें उसकी पत्नी और बच्चे की तस्वीरें, कारतूस के दो खाली खोखे और एक धमकी भरा पत्र था। पत्र में अमेरिकी डॉलर में बड़ी रकम की मांग की गई थी और रकम न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पुलिस ने दिखाई सख्ती तो कबूला जुर्म 

Advertisment

घटना से डरे पीड़ित ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कोरियर से जुड़ी सामग्री की गहन पड़ताल की गई और पीड़ित के करीबी लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान रोहित नागपाल भी संदेह के घेरे में आया। पुलिस उपायुक्त ने बताया, "लगातार पूछताछ के बाद रोहित नागपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि यह पूरी साजिश उसने अपने भाई सागर के साथ मिलकर रची थी ताकि यह लगे कि धमकी किसी गिरोह द्वारा दी गई है।

ऐसे रची साजिश 

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों ने एक हथियार की दुकान से कारतूस के खाली खोखे खरीदे और पीड़ित के परिवार की जानकारी जुटाकर धमकी को असली दिखाने की कोशिश की। उन्होंने स्कूटर के माध्यम से कोरियर भेजा और मोबाइल फोन व लैपटॉप के जरिए आपस में संपर्क बनाए रखा। पुलिस ने ये सभी उपकरण बरामद कर लिए हैं। रोहित नागपाल ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है, जबकि सागर ने कंप्यूटर एप्लिकेशन में स्नातक (बीसीए) किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वे इससे पहले भी किसी अपराध में शामिल रहे हैं।

Advertisment
Advertisment