Advertisment

Diwali पर ऐसा क्या हुआ? आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे से बिना टोल लिए निकालने पड़े 5000 वाहन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल कर्मचारियों के विरोध के कारण 5000 वाहन बिना टोल भुगतान के गुजर गए। फतेहाबाद टोल प्लाजा पर 25-30 लाख का नुकसान।

author-image
Dhiraj Dhillon
Fatehabad Toll Plaza
आगरा, वाईबीएन न्यूज। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर शनिवार रात कर्मचारियों के विरोध के कारण करीब 5000 से ज्यादा वाहन बिना टोल भुगतान के गुजर गए। दरअसल कर्मचारियों ने दिवाली के मौके पर बोनस कम दिए जाने पर विरोध दर्ज कराने का यह नायाब तरीका निकाला और वाहनों से टोल वसूली बंद कर बेरिकेड खोल दिए। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से मात्र 1,100 रुपये बोनस दिया गया था, जबकि पिछले साल उन्हें 5,000 रुपये का बोनस मिला था।

रात करीब 10 बजे हटा दिए बूम बैरियर

रात करीब 10 बजे कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए और बूम बैरियर हटा दिया। धनतेरस पर एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की संख्या सामान्य से तीन-चार गुना ज्यादा होने के कारण, बिना टोल भुगतान के गुजरने वाले वाहनों की संख्या बड़ी रही। टोल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस केवल स्थिति देखती रही। सीनियर अफसरों की बातचीत और 10% वेतन बढ़ोतरी के आश्वासन के बाद लगभग दो घंटे बाद टोल संचालन पुनः शुरू हुआ।

25-30 लाख के नुकसान का अनुमान

कंपनी को इस घटना से 25-30 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। फतेहाबाद टोल प्लाजा की जिम्मेदारी श्री साईं एंड दातार कंपनी के पास है, जो मार्च 2025 से इसका ठेका संभाल रही है।
 Agra News 2025 | Agra News | Fatehabad Toll Plaza
Fatehabad Toll Plaza Agra News Agra News 2025
Advertisment
Advertisment