Advertisment

Banke Bihari Mandir: दर्शन का बदला समय- जानें अब कब होंगे दर्शन!

बाँके बिहारी मंदिर की नियमावली के अनुसार होलिका दहन के बाद चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि से ग्रीष्मकालीन टाइम टेबल लागू कर दी गई है। अब ठाकुरजी के दर्शन, तीनों आरती व शयन का समय बदल गया है। 

author-image
Vibhoo Mishra
gch
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वृंदावन, वाईबीएन नेटवर्क।

अगर आप भी मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। वृंदावन के वर्ल्ड फेमस ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय बदल गया है। मंदिर की नियमावली के अनुसार होलिका दहन के बाद चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि से ग्रीष्मकालीन टाइम टेबल लागू कर दी गई है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि मंदिर में दर्शन का टाइम टेबल बदल दिया गया है। इसके चलते ठाकुरजी के दोनों समय के दर्शन, तीनों आरती व शयन करने के समय में परिवर्तन हो गया है। 

दर्शनों की ये हुई टाइमिंग 

उन्होंने बताया कि 16 मार्च को द्वितीया तिथि से मंदिर में परिवर्तित होने वाली ग्रीष्मकालीन टाइम टेबल के मुताबिक, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 7:45 बजे से शुरू हो गए हैं और 7:55 बजे शृंगार आरती होने लगी है। उन्होंने बताया कि मंदिर में ठाकुरजी को सुबह 11.00 से 11.30 बजे तक राजभोग अर्पित किया जाता है। वहीं, 11:55 बजे राजभोग आरती संपन्न होती है। उन्होंने बताया कि उसके बाद ठाकुरजी की करीब 1 घंटे तक सेवायतों द्वारा इत्र से मालिश की जाती और फिर बांके बिहारी विश्राम करते हैं। 

भाईदूज तक रहेगा यही समय 

उन्होंने बताया कि शाम की सेवा में दर्शन शाम 5:30 बजे शुरू होकर रात 8:30 बजे शयनभोग अर्पित होने के साथ सम्पन्न हो रहे हैं। इसके बाद रात्रि 9:25 बजे शयनभोग आरती के दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद सेवायत एक घंटे तक आराध्य की इत्र से मालिश करने के पश्चात उन्हें शयन कराकर बाहर निकल आएंगे। उन्होंने बताया कि दर्शन का ये क्रम दिवाली के पर्व के बाद भाईदूज तक जारी रहेगा। 

Advertisment
Advertisment