कानपुर, वाईबीएन संवाददाता (Kanpur News)
भारतीय जनता पार्टी एक देश, एक चुनाव के मुद्दे को व्यापक और जन आंदोलन बनाने के लिए देशव्यापी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कानपुर में 21 अप्रैल को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इससे पहले वह 23 अप्रैल 2022 को कानपुर आ चुके है, उनके पुनः आने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल था है।
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
बीते दिवस विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक के आवास पर प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर बैठक संपन्न हुई। छत्रपति शिवा जी महाराज यूनिवर्सिटी में बैठक होगी ये तय किया गया । इसके अलावा कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।यूनिवर्सिटी के सभागार में कितने लोग आ सकते है इस पर भी चर्चा हुई जिसके बाद तय किया गया कि सभागार सीमित जगह को देखते हुए महत्वपूर्ण लोगो को आमंत्रित किया जाए।
डॉक्टर ,इंजीनियर और उद्योगपति आमंत्रित
कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन में करीब 1000 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें डॉक्टर्स, प्रोफेसर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी, कलाकार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, समाजसेवी, शिक्षक और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा कुछ विशिष्ट लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि प्रबुद्ध सम्मेलन में डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील और व्यापारी समेत तमाम वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनकी संख्या करीब एक हजार होगी और कुछ अन्य विशिष्ट लोगों के भी शामिल होने की संभावना है।
कानपुर नगर निगम में प्रस्ताव पारित
कानपुर नगर नगम में भी एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव बहुमत से पास हो चुका है। हालांकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया था और सदन से कांग्रेस प्रतिनिधि वाक आउट कर गए थे।भाजपाइयों का मानना है कि एक देश एक चुनाव से देश का आर्थिक बोझ कम होगा और देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।
देश में आएगी राजनीतिक स्थिरता
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि एक देश एक चुनाव से देश में राजनीतिक स्थिरता आएगी। यह विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जरूरी है। वहीं विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने इस अभियान को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव देश की आर्थिक विकास के बेहद सराहनीय प्रयास है। वार्ड फजलगंज के पार्षद नीरज रक्सेल ने एक देश एक चुनाव को लेकर बताया कि पीएम मोदी देश की प्रगति के बारे में सोचते है ।इससे अलग अलग राज्यों में अलग अलग समय में हो रहे चुनाव खर्चे पर रोक लगेगी।देश के लिए ये बेहद जरूरी है।