Advertisment

दिल्ली और मिल्कीपुर जीत पर यूपी भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जश्न मनाने पहुंच गए है। मिल्कीपुर और दिल्ली जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा जा रहा है।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
upbjp

भाजपा कार्यालय पर मानता जश्न Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

 

देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार को पटखनी देने के बाद अपनी जगह बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी में दोहरी खुशी है। विधानसभा चुनाव के साथ यूपी के मिल्कीपुर में उपचुनाव में भी भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। जहां एक तरफ सपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा है वहीं भारतीय जनता पार्टी में फरवरी महीने में ही होली जैसा जश्न मन रहा है।

ढोल नगाड़ों के साथ मन रहा जश्न

Advertisment

लखनऊ में यूपी बीजेपी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के पहुंचते ही जीत का जश्न शुरू हो गया। हाथों में गुलाल के साथ ढोल नगाड़ों से भाजपा की डबल जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लखनऊ और आसपास के भाजपाई प्रदेश कार्यालय पर पार्टी का झंडा लहराते नज़र आए और साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी जीत की खुशी मनाई। 

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे कार्यालय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस दौरान कहा कि हम दिल्ली विधानसभा के सभी निर्वाचित विधायकों को बधाई देते है और दिल्ली की महान जनता का अभिनंदन करता हूं। चौधरी ने मिल्कीपुर जीत पर बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन का जो नेगेटिव एजेंडा था उसको जवाब देने का अयोध्या की महान जनता ने काम किया। आगे बोलते हुए चौधरी ने कहा कि निश्चित रूप से लोकतंत्र में असली ताकत जनता के ही पास है और जनता ने दिखा दिया भगवान श्री राम ही अयोध्या के असली राजा है। चुनाव आयोग पर उठ रहे सवाल पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जनादेश का अपमान कर रहे है।

Advertisment
Advertisment