Advertisment

परिवहन निगम को रोड सेफ्टी अवार्ड में प्रथम स्थान, Daya Shankar Singh ने दी बधाई, कहा-महाकुंभ के दौरान निभाई अहम भूमिका

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने प्रदेश परिवहन निगम को रोड सेफ्टी अवार्ड में प्रथम एवं फ्यूल एफिशिएंसी अवार्ड में रनर-अप रहने पर बधाई दी।

author-image
Abhishek Mishra
परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह

Minister of State for Transport Daya Shankar Singh Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने प्रदेश परिवहन निगम को रोड सेफ्टी अवार्ड में प्रथम एवं फ्यूल एफिशिएंसी अवार्ड में रनर-अप रहने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी तरह सेवाएं प्रदान करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए परिवहन निगम में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

दो श्रेणियों में किया सम्मानित

परिवहन राज्य मंत्री ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (एएसआरटीयू) द्वारा यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्ष भी परिवहन निगम को तीन श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए थे। इस बार परिवहन निगम ने छह श्रेणियों में नामांकन भेजा था, जिसमें से दो श्रेणियों में पुरस्कार घोषित किए गए हैं।

महाकुंभ के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं

परिवहन मंत्री ने कहा कि महाकुंभ के दौरान भी परिवहन निगम ने यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं। मुख्य स्नान पर्वों के दिन और उससे एक दिन पूर्व एवं बाद में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। साथ ही, अस्थायी बस स्टेशनों से प्रदेश के विभिन्न कोनों तक श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाने में परिवहन निगम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आधुनिकीकरण के लिए 550 करोड़ रुपये का बजट

परिवहन राज्य मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम को 550 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बजट का उपयोग परिवहन निगम द्वारा बस स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाने और बसों की संख्या में वृद्धि के लिए किया जाएगा। साथ ही, उन्नत तकनीकों के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

Advertisment
Advertisment