Advertisment

BJP विधायक पर महिला कार्यकर्ता ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, महापंचायत में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सहारनपुर की गंगोह सीट से भाजपा विधायक कीरत सिंह पर एक महिला कार्यकर्ता ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर बुलाई गई महापंचायत में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

author-image
Pratiksha Parashar
MLA Kirat singh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क सहारनपुर के गंगोह से भाजपा विधायक पर एक महिला कार्यकर्ता ने उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कार्यकर्ता ने विधायक के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया था, इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। भाजपा ने अनुशासन हीनता के आरोप में महिला नेत्री को पार्टी से निकाल दिया है। वहीं विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है।

महिला कार्यकर्ता के गंभीर आरोप

भाजपा की महिला कार्यकर्ता कोमल चौधरी ने 20 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर गंगोह से भाजपा विधायक किरत सिंह पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि विधायक के इशारे पर उनके परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए और उन पर शारीरिक हमला भी किया गया। कोमल ने वीडियो में महापंचायत आयोजित करने की घोषणा करते हुए कहा था कि भाजपा कहती है कि वह महिलाओं के साथ है, तो मैं भी एक गुर्जर महिला हूं, मेरा भी सम्मान है।

प्रशासन की चेतावनी

SDM सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई थी। क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-163 लागू है, जो भीड़ जुटाने पर रोक लगाती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि सड़क पर भीड़ इकट्ठा हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समर्थकों में नाराजगी और गुस्सा

Advertisment

विधायक किरत सिंह के समर्थकों ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया है। 26 जून को रमेश पंवार घसौती के यहां हुई गुर्जर समाज की पंचायत में वक्ताओं ने कोमल चौधरी की टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि इससे समाज की छवि को ठेस पहुंची है। वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश का हिस्सा है, जिसमें भाजपा के ही एक अन्य नेता की भूमिका है।

विवाद बढ़ा, मामला दर्ज

महिला के खिलाफ रामपुर मनिहारान के उमाही कलां निवासी सुधीर कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया कि कोमल ने सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश की। इस विवाद ने गंगोह क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल मचा दी है।up news | bjp | Mla 

Mla bjp up news
Advertisment
Advertisment