Advertisment

हाईवे पर हैवानियतः Meerut में शराबी टेंपो चालक ने की दुष्कर्म कोशिश, महिला ने कूदकर बचाई आबरू

मेरठ हाईवे-58 पर महिला से टेंपो चालक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला चलते टेंपो से कूदकर बची। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

author-image
Dhiraj Dhillon
Attempted Rape

Simbolic Image Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Meerut News: मेरठ में हाईवे पर हैवानियत की सनसनीखेज खबर सामने आई है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली निवासी 35 वर्षीय महिला के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महिला टेंपो चालक की हैवानियत से बचने के लिए चलते टेंपो से कूद गई। इस दौरान उसके सिर, हाथ और नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

बर्थडे पार्टी से लौट रही थी महिला

पीड़िता दिल्ली के कल्याणपुरी की रहने वाली है और शनिवार शाम मेरठ के कंकरखेड़ा में एक नेता के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद वह परतापुर से आनंद विहार जाने के लिए टेंपो में सवार हुई, लेकिन टेंपो में कोई अन्य यात्री मौजूद नहीं था।

शराब के नशे में चालक ने की छेड़छाड़

महिला के अनुसार, नशे में धुत चालक ने उसे जबरन अपने पास बैठाया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर चालक ने उसकी गर्दन पकड़ ली और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने जान से मारने और टेंपो से फेंकने की धमकी दी।

चलते टेंपो से कूदी महिला, गंभीर चोटें

एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्पीड थोड़ी कम होते ही महिला चलते टेंपो से कूद गई। हाईवे पर गिरने से उसका सिर, हाथ और नाक की हड्डी टूट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल

Advertisment

पीड़िता का कहना है कि आरोपी करीब एक किमी तक उसके साथ मारपीट और धमकी देता रहा, लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आई। इससे रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Crime News Meerut | Meerut crime news | molestation | attempted rape

attempted rape molestation Meerut crime news Crime News Meerut Meerut news
Advertisment
Advertisment