Advertisment

Kanpur Weather News : बनी रहेगी बादलों की आवाजाही, हवाओं के मंद पड़ने से पारा भी पकड़ेगा गति

शनिवार देर रात चली तेज हवा और बारिश का असर बना हुआ है। हल्के झोंके के साथ हवा में ठंडक घुली होने से मौसम सुहाना है। आसमान में बादलों की आवाजही बनी हुई है लेकिन तापमान का पारा भी धीरे धीरे चढ़ रहा है।

author-image
Abhishek kumar
कानपुर में मौसम बदलने लगा है।

कानपुर में बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी बढ़ेगी। Photograph: (वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता (Kanpur News)

शनिवार देर रात चली तेज हवा और बारिश का असर बना हुआ है। हल्के झोंके के साथ हवा में ठंडक घुली होने से मौसम सुहाना है। आसमान में बादलों की आवाजही बनी हुई है लेकिन तापमान का पारा भी धीरे धीरे चढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में गर्मी बढ़ सकती है लेकिन ऊंचाई पर बादल छाए रहेंगे। कानपुर शहर में तो बारिश नहीं हुई लेकिन ग्रामीण अंचलों में बादल गर्जन के साथ हल्की बौछारें पड़ी हैं, जिससे गेहूं की कटाई मड़ाई में लगे किसानों में चिंता के बादल छाए हैं।

तापमान में धीरे धीरे होगी बढ़ोत्तरी

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय बताते हैं कि नया पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल को आना संभावित है। इससे पहले 48 घंटे की गर्मी के बाद एक-दो दिन फिर राहत मिल सकती है। नौ अप्रैल को आए पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी गतिविधियों की वजह से प्रदेश में मौसम सामान्य हो गया था लेकिन अब तापमान दोबारा बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार से हवा की गति में कमी आएगी लेकिन नमी अभी बनी हुई है। इससे तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

Advertisment

यूं बदलता रहा मौसम

बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 था, जो रविवार को 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान 20.8 से रविवार को 21.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शनिवार की रात में 34 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जबकि रविवार को गति 6.7 किमी प्रतिघंटा रही है। इस सप्ताह में हवा की गति 50 से 55 किमी प्रतिघंटा तक दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मंगलवार तक पारा 37 से 38 डिग्री तक जा सकता है, वहीं धूप के साथ बादलों का आवागमन बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों मे आसमान साफ रहने से बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज धूप निकलेने के साथ गर्मी भी बढ़ जाएगी ।

Kanpur News
Advertisment
Advertisment