Advertisment

Kanpur Weather News : रात की गर्मी ने 15 साल का रिकार्ड तोड़ा, हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

सूरज ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और तपिश लोगों को झुलसा रही है। कानपुर में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने रात में गर्मी का 15 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया।

author-image
Abhishek kumar
कानपुर में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी।

कानपुर में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन, 42 डिग्री तक जा सकता पारा। Photograph: (ग्राफ‍िक्‍स)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन नेटवर्क (Kanpur News)

Advertisment

सूरज ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और तपिश लोगों को झुलसा रही है। कानपुर में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने रात में गर्मी का 15 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा जो इस सीजन में सबसे ज्यादा था। आगामी दिनों में यह और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के क्षेत्रों में लू (हीटवेव) को लेकर अलर्ट जारी किया है।

अब तापमान में लगातार होगी बढ़ोत्तरी

मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जिससे लू की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आंधी और बारिश की गतिविधियां थमने से अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। बुंदेलखंड व आसपास जिलों में हीटवेव की स्थिति गंभीर हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही, पानी अधिक पीने और शरीर को ठंडा रखने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Advertisment

आसमान रहेगा साफ, सताएंगे लू के थपेड़े

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, चक्रवाती सिस्टम के आने से दो दिन पहले जो आंधी-तूफान और वर्षा के संकेत मिल रहे थे, अब वह नहीं है। अब तेज गर्मी का मौसम शुरू होने के संकेत हैं। बादलों का छंटना शुरू हो गया है। सोमवार को बादल पूरी तरह से गायब हो जाएंगे और आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार तक हवा के गर्म थपेड़े महसूस होने लगेंगे। इस हफ्ते में लू भी चल सकती है।

सीजन का सबसे गर्म दिन

Advertisment

चक्रवाती हवा का वेग कमजोर होने के साथ ही अब तापमान ऊपर चढ़ने लगा है। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहने के साथ ही रात में गर्मी का रिकार्ड टूट गया। 20 अप्रैल की रात का तापमान 15 साल बाद पहली बार इतना अधिक रिकार्ड किया गया है। इससे पहले 29 अप्रैल 2010 को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार से दिन के तापमान में औरवृद्धि होगी। दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इसके साथ ही लू चलने की भी संभावना बन रही है।

फसलों की कटाई में गर्मी से बचें किसान

मौसम विज्ञान की सलाह है कि खेतों में काम करने वाले किसानों को अब सुबह आठ बजे के बाद काम करने से बचना होगा। दिन में गर्म हवा चलना शुरू हो जाएगी। इससे दिन में धूप से बचना और पीने के पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करना जरूरी है। उत्तर-पूर्व की हवा अब बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गई है। इससे सुबह-शाम की हवा में गर्मी कम रहेगी लेकिन दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि होगी।

Kanpur News
Advertisment
Advertisment