Advertisment

UP Board Result 2025 : ओंकारेश्वर विद्यालय ने बनाए रखा कानपुर का मान, बीएनएसडी ने भी बढ़ाई शान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 2025 की 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित किए तो कानपुर के विद्यालयों में खुशियां छा गईं। विद्यालयों में मेधावियों के सम्मान किया गया।

author-image
Abhishek kumar
कानपुर में यूपी बोर्ड रिजल्ट की स्थिति।

कानपुर में ओंकारेश्वर विद्यालय के मेधावियों ने टॉप टेन में स्थान बनाया। Photograph: (वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता (UP Board Result 2025 Kanpur News)

Advertisment

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 2025 की 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित किए तो कानपुर के विद्यालयों में खुशियां छा गईं। विद्यालयों में मेधावियों के सम्मान किया गया तो मिष्ठन वितरण का सिलसिला भी शुरू हो गया। स्कूल में शिक्षकों और घरों में रिश्तेदारों की बधाइयों का दौर चलता रहा। कानपुर शहर में जवाहर नगर के ओंकारेश्वर इंटर कालेज का परचम फहरा है, यहां के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपरों ने प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाई है। वहीं बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के मेधावियों ने शान बढ़ाई है। 

ओंकारेश्वर विद्यालय के छात्रों ने ऊंची की शहर की नाक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के परिणामों की घोषणा होने पर उस समय मायूसी हाथ आई जब टॉप 5 में शहर के किसी परीक्षार्थी या स्कूल का नाम नहीं दिखा। लेकिन, टॉप टेन सूची में ओंकारेश्वर विद्यालय की जीविका श्रीवास्तव ने इंटर में 95% अंक हासिल कर 8वी रैंक अौर हाईस्कूल में स्वर्णिम कुशवाहा ने 97% अंक हासिल कर छठवीं रैंक में नाम दर्ज कराकर शहर की नाक ऊंची की है। परिणाम आने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा, हर कोई मुंह मीठा कराते रहे। स्कूलों में भी बच्चों का उत्साह देखने वाला था। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा कराया।

Advertisment
कानपुर में यूपी बोर्ड रिजल्ट की स्थिति।
कानपुर में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के मेधावियों ने भी परचम फहराया। Photograph: (वाईबीएन)

 

बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के छात्रों ने भी बढ़ाई शान

Advertisment

यूपी बोर्ड परीक्षा में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार सफलता अर्जित की है। हाईस्कूल 177 छात्रों व इंटरमीडिएट में 118 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सभी 289 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने बताया कि मेधावियों का विद्यालय में सम्मान के साथ मुंह मीठा कराया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। हाईस्कूल परीक्षा में 41 छात्र/छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं, वहीं इंटर में 101 छात्र/छात्राएं ससम्मान उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय प्रबन्ध समिति के संरक्षक वीरेन्द्रजीत सिंह, अध्यक्ष पं0 रमाकान्त मिश्र, प्रबंधक आदित्य शंकर बाजपेयी, सह प्रबंधक श्याम अरोड़ा, बीके लाहोटी, सुरेन्द्र कक्कड़, नीतू सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को सराहनीय सफलता के लिए बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।

किसे मिले कितने अंक

बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हाईस्कूल परीक्षा में ईशा कटियार ने 94.3%, उत्कर्ष ने 93.7%, प्रद्युम्न राय ने 93.3%, अवन्तिका शुक्ला ने 93.3%, अंश सचान 92.7%, काव्यांश गुप्ता ने 92.67%, अनन्त मिश्रा ने 92.5%, आरूष सिंह ने 92.3%, अभय सिंह ने 92%, अमन पटेल ने 92%, इच्छा मिश्रा ने 92% हर्ष ने 91.8%, विरुध पाण्डेय ने 91.8%, उन्नति सिंह ने 91.8%, अर्पित ने 91.7%, पियूष दुबे ने 91.7%, शुभ गुप्ता ने 91.7%, श्रियांशी ने 91.7%, अन्मया राजपूत ने 91.5%, आदित्य कुमार ने 91.3%, यश गौतम ने 91.3%, गौरव सिंह ने 91.2%, सुधांशु राज ने 91.2%, वंश प्रताप सिंह ने 91.2%, मान्यता यादव ने 91.2%, रित्विक गुप्ता ने 91%, अंक प्राप्त किये। इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में ऋषभ यादव ने 91.6%, दक्ष कटियार ने 89.2%, सौम्य कुमार सिंह ने 87.6%, आदर्श मोहन ने 87.4%, यश शुक्ला ने 87.4%, कृष्ण कन्हैया ने 87.2% प्रेरित कुमार ने 87.2%, यश गौर ने 87% गौरी मिश्रा ने 96.6%, शिखा राजपूत ने 86.6%, आग्रह़ ने 86.4%, अंक प्राप्त किये।

Kanpur News UP Board Result 2025
Advertisment
Advertisment